पलामू में पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, दुर्गंध छिपाने को मारा कुत्ता, पति-प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार

Anand Kumar
4 Min Read

अवैध संबंध का विरोध बना मौत की वजह, 40 हजार की सुपारी देकर पत्नी की हत्या

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करना पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गड्ढे में दफना दिया गया और बदबू से शक न हो, इसके लिए पास में एक कुत्ते का शव फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में पति, उसकी प्रेमिका और तीन अन्य आरोपियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

नशे की दवा देकर किया बेहोश, फिर उतारा मौत के घाट

विश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक टूटी ने मंगलवार को बताया कि यह वारदात 28 दिसंबर की रात को अंजाम दी गई थी। मृतका प्रियंका देवी उर्फ पूजा देवी (25) को पहले नशे की दवा दी गई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद पति रंजीत मेहता उसे बाइक पर बैठाकर अपनी प्रेमिका गुड्डी देवी के घर, तुकबेरा गांव ले गया।

वहीं मफलर से गला दबाकर प्रियंका की हत्या कर दी गई।

Crime News : पूर्व टीजीएस कर्मी की बेटे ने कर दी हत्या, शव के पास बैठा रहा आरोपी

शव दफनाया, पास में मारा गया कुत्ता

हत्या के बाद शव को पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बदबू फैलने पर किसी को शक न हो, इसके लिए आरोपियों ने पास में एक कुत्ते को भी मारकर फेंक दिया, ताकि दुर्गंध को जानवर के शव से जोड़ दिया जाए।

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, पति रंजीत मेहता का प्रेमिका गुड्डी देवी के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रियंका इसका विरोध कर रही थी, जिससे पति और प्रेमिका के बीच तनाव बढ़ गया। इसी के बाद दोनों ने हत्या की साजिश रची और इसके लिए 40 हजार रुपये की सुपारी दी गई।

पांच दिन बाद JCB से खुदाई कर शव बरामद

मृतका की मां अनिता देवी ने 31 दिसंबर को विश्रामपुर थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या कर शव को नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा टोला डेरौवना में एक टावर के पास गड्ढे में दबाया गया है।

1 जनवरी को दंडाधिकारी की मौजूदगी में JCB से खुदाई कर शव बरामद किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को फोन पर धमकी, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मांगी रंगदारी

पति-प्रेमिका ने किया सरेंडर, तीन और आरोपी दबोचे गए

पुलिस दबाव के बाद पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका गुड्डी देवी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल दो सुपारी किलर लाला कुमार (26) और गोविंद कुमार (27) तथा गांव के ही सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मफलर, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Jharkhand Crime Roundup : पिछले 24 घंटे में हादसे, अपराध और लापता बच्चों का मामला

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *