झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत द्वितीय राज्य स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल योगिता का आयोजन 23 से 25 जुलाई तक रांची के खेल गांव स्थित प्रेक्टिस मैदान में किया जाएगा।
इस आयोजित किए जाने वाले प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों की विजेता बालक और बालिका टीम हिस्सा लेंगी। इसमें कुल 576 खिलाड़ी, जिनमें 288 बालक और 288 बालिकाएं शामिल हैं, अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से पांच तक के सरकारी विद्यालयों के 8 से 12 वर्ष के बच्चों की फुटबॉल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इसे आयोजित करने की फैसला ली गई है।
खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।