पाकुड़ कोर्ट में सुनाई गयी सजा, तो फरार हुए दो दोषी : जमीन विवाद में हत्या का था मुकदमा

Anand Kumar
3 Min Read
कोर्ट

Pakur : पाकुड़ जिले में बुधवार को अदालत परिसर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की कोर्ट ने जमीन विवाद में हत्या के एक पुराने मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराया, लेकिन फैसला सुनते ही दोनों अपराधी कोर्ट से भाग निकले। फरार आरोपियों की पहचान शिवधन मोहली और नरेन मोहली के रूप में हुई है। पुलिस ने कई थानों की टीमें लगाकर छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सजा सुनते ही भागे अपराधी

बुधवार को अदालत में सुनवाई चल रही थी। जैसे ही जज साहब ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया, ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले उन्हें कठघरे से बाहर ले आए। इसी अफरा-तफरी में शिवधन और नरेन मौका देखकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए। एसपी निधि द्विवेदी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मामला बेहद गंभीर है। लापरवाही या चूक की जांच चल रही है, रिपोर्ट आते ही जिम्मेदारों पर सख्त एक्शन होगा।

चाईबासा में हाथियों का कहर : एक सप्ताह में 17 मौतें, बाबरिया गांव में एक ही परिवार के 5 सदस्य कुचले गए, एक रात पहले पिता और दो बच्चे बने थे शिकार

पुराना मामला: जमीन के लिए हत्या

यह केस 12 जनवरी 2019 का है। अमड़ापाड़ा थाने में कांड संख्या 4/2019 दर्ज हुआ था। मृतक भोलानाथ मोहली की पत्नी श्रीफूल मोहली ने FIR कराई थी, जिसमें नरेन मोहली, शिवधन मोहली समेत पांच लोगों पर जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बुधवार को कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराया। लेकिन सजा की बारी आने से पहले ही दोनों भाग निकले।

पुलिस की तलाश, लेकिन सवाल बरकरार

फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए नगर थाना के अलावा महेशपुर, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा और पाकुड़िया थाने की पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। SP ने दावा किया कि जल्द गिरफ्तारी होगी। लेकिन कोर्ट परिसर से दोषी अपराधियों का भागना पुलिस की सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

बिहार की ज्वेलरी दुकानों में हिजाब, घूंघट और हेलमेट वालों को नहीं मिलेगी इंट्री, लूट की बढ़ती घटनाओं के चलते लिया गया फैसला

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *