मानसिक तनाव से गुजर रहे NIT जमशेदपुर के छात्र की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत

Anand Kumar
2 Min Read

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र दिव्यांशु गांधी की संदिग्ध परिस्थिति में पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गयी। यह हादसा शुक्रवार रात ड्रीम सिटी अपार्टमेंट, आदित्यपुर में हुआ। परिजन और संस्थान के सूत्रों के अनुसार दिव्यांशु लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही एनआईटी प्रशासन ने छात्र को गंभीर अवस्था में टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया। फिलहाल आरआईटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मानसिक अवसाद में था छात्र, आत्महत्या की आशंका

मूल रूप से रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का निवासी दिव्यांशु पिछले छह महीनों से अपने माता-पिता के साथ कॉलेज कैंपस के बाहर किराये के फ्लैट में रह रहा था। परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। बीते सेमेस्टर में वह तीन विषयों की परीक्षा नहीं दे पाया था और शुक्रवार को भी वह फिजिक्स की परीक्षा में उपस्थित नहीं हुआ, जिससे वह और अधिक तनावग्रस्त हो गया था।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या की कोशिश

संस्थान के सूत्रों के अनुसार, दिव्यांशु ने करीब छह महीने पहले भी छात्रावास की छत से कूदने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाकर्मी ने समय रहते उसे बचा लिया था। इसके बाद परिवार ने उसे छात्रावास से निकालकर किराये के घर में रखा था। घटना वाले दिन वह देर तक घर से गायब रहा और लौटने पर परिजनों ने उसे डांटा भी था।

फिलहाल पुलिस मानसिक अवसाद, परीक्षा संबंधी तनाव और पारिवारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *