नीट यूजी पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। अदालत ने प्रथम दृष्टया आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त एवं पुख्ता सबूत पाए हैं, जिस मामले में, सीबीआई ने अब जांच के बाद आरोपियों की भूमिका को लेकर चार्जशीट दाखिल कर दिया है। अदालत के संज्ञान लेने के बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया गई है।
जांच एजेंसी ने पेपर लीक से जुड़े घटनाक्रम एवं आरोपियों की भूमिका के साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट अदालत के समक्ष रखी है। नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर देश भर में बेहद विवाद चला, जिसके बाद, मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी