18 साल पुराने रिश्ते पर संकट, माही और CSK के रिश्ते में खटास की खबर

Anand Kumar
2 Min Read

महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता आईपीएल के इतिहास में सबसे खास रिश्तों में से एक माना जाता है। साल 2008 में शुरू हुआ यह सफर पांच आईपीएल खिताबों तक पहुंचा, लेकिन अब इस 18 साल पुराने रिश्ते को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह दावा किया गया है कि फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन के बीच बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास की खबरें सामने आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने क्रिकेट करियर के अंतिम दौर में पहुंच चुके महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के साथ अपने जुड़ाव को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी के हिस्सेदार के रूप में भी आगे बढ़ाना चाहते थे। इसी सिलसिले में कथित तौर पर हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत हुई, जिसमें यह बताया जा रहा है कि धोनी और फ्रेंचाइजी के बीच हिस्सेदारी के प्रतिशत को लेकर सहमति नहीं बन पाई। धोनी ने शुरुआत में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई थी, जबकि सीएसके की ओर से कथित तौर पर काफी कम हिस्सेदारी की पेशकश की गई।

अब सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 में एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आएंगे। फिलहाल अभी इस बात पर कोई आधिकारिक फैसला सामने भी नहीं आया है। इतना तय है कि इनका रिश्ता सिर्फ एक खिलाड़ी और टीम का नहीं बल्कि धोनी के कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी भी जीती है और वह फ्रेंचाइजी के पैशन का अहम हिस्सा भी हैं।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *