खुशखबरी! Maiya Samman Yojana से मिला स्वावलंबन का नया रास्ता | रांची में बदल रही हजारों महिलाओं की जिंदगी

Anand Kumar
5 Min Read

Maiya Samman Yojana : हजारों महिलाओं को बकरी पालन और अंडा उत्पादन से मिल रहा नया जीवन

Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा संचालित Maiya Samman Yojana (मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना) अब रांची जिले की हजारों महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का ज़रिया बन चुकी है। इस योजना के तहत महिलाओं को न सिर्फ प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है, बल्कि जिला प्रशासन की पहल से उन्हें आजीविका से जुड़ी गतिविधियों जैसे बकरी पालन और अंडा उत्पादन में प्रशिक्षित कर सशक्त बनाया जा रहा है।

झारखंड की ‘मंईयां सम्मान योजना’ बन रही है महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का ज़रिया। रांची में चूजे, बतख और बकरी वितरण के जरिए महिलाएं आजीविका से जुड़ रहीं हैं। जानिए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की मॉनिटरिंग से कैसे बदल रही है तस्वीर।

रांची जिला प्रशासन द्वारा मई 2025 तक 6844 लाभार्थी महिलाओं के बीच 213409 चूजों, 1347 महिलाओं के बीच 18819 बतख और 1522 महिलाओं के बीच 5253 बकरियों का वितरण किया गया है। इन संसाधनों के माध्यम से महिलाएं अब अपने परिवार की आमदनी में सहयोग कर रही हैं और गांवों में एक नई आर्थिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अगुवाई में रांची जिले में इस योजना की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, Potential Entrepreneurship Programme और अबुआ ग्रुप्स की प्रखंडवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की सिस्टमेटिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो और लाभुकों तक संसाधन समयबद्ध तरीके से पहुंचें।

Maiya Samman Yojana

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन प्रखंडों में शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां अबुआ ग्रुप्स की कार्यप्रणाली की विशेष समीक्षा की जाए और समाधान तत्काल हो। साथ ही, Potential Entrepreneurship Programme के तहत 100 योग्य उद्यमियों का चयन तय मानकों के अनुरूप करने का निर्देश भी दिया गया।

Indore killer Wife : सोनम ने प्रेमी संग रची साजिश, 3 सुपारी किलर्स के साथ मिलकर अपने सामने मरवा डाला पति राजा को

जिला प्रशासन की योजनागत गतिविधियों की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 11 जुलाई की देर शाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, संभावित उद्यमिता कार्यक्रम (Potential Entrepreneurship Programme) और अबुआ ग्रुप्स की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। इस वर्चुअल बैठक में सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, जीएम (डीआईसी), डीपीएम (जेएसएलपीएस), सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, नीति आयोग से जुड़े यंग प्रोफेशनल्स समेत अन्य संबद्ध अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ (Maiya Samman Yojana) का उद्देश्य न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है, बल्कि उन्हें स्वावलंबी और उद्यमशील बनाना भी है। इस योजना के माध्यम से अब महिलाएं पारंपरिक भूमिकाओं से बाहर आकर खुद निर्णय लेने लगी हैं। अंडा उत्पादन से जुड़ी महिलाओं को बाजार में अंडों की बिक्री से नियमित आय हो रही है, वहीं बकरी पालन से जुड़े लाभार्थियों ने दुग्ध और मांस उत्पादन से बेहतर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है।

Maiya Samman Yojana

यह पहल ग्राम स्तर पर महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण बन रही है, जहां सरकारी योजना के साथ स्थानीय प्रशासन और समुदाय का सहयोग जुड़कर स्थायी विकास की दिशा में कार्य कर रहा है।

विशेष बात यह है कि यह योजना केवल आर्थिक पहलू तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी महिलाएं आत्मविश्वासी और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से उन्हें तकनीकी और व्यावसायिक जानकारी भी दी जा रही है, जिससे वे उद्यम को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें।

झारखंड के अन्य जिलों के लिए रांची का यह मॉडल उदाहरण बन सकता है। यदि राज्य के सभी जिलों में इसी तरह योजनाओं की मॉनिटरिंग, वितरण और फॉलोअप किया जाए, तो राज्य में महिला सशक्तिकरण की तस्वीर पूरी तरह से बदल सकती है।

देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें और वीडियो अपने ह्वाटसअप पर पाने के लिए इस ग्रुप से जु़ड़े https://chat.whatsapp.com/DBtjxYDtojLIKSneDZ5pE4

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *