JPSC-JSSC आंदोलन को CJP का समर्थन, रांची पहुंची अभिजीत दीपके की टीम

Anand Kumar
1 Min Read

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गठित अनियमिताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इसी बीच, आंदोलन में CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन मिल चुका है जिसमें उसकी टीम शनिवार को रांची पहुंची और आंदोलन रथ छात्रों के बीच पहुंचकर मुद्दों पर समर्थन जताया।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने इससे पहले भी बच्चों से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करके आंदोलन का समर्थन दिया था और अब उन्होंने यह कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ पार्टी हमेशा खड़ी है एवं उनकी मांगों का समर्थन करती रहेगी।

अभिजीत दीपक ने झारखंड के आंदोलन में छात्रों के समर्थन में कहा है कि उनका संगठन छात्रों की मांगों के साथ खड़ा रहेगा। फिलहाल, एक ‘प्रेशर ग्रुप’ के तरह काम करने की बात कही है जिसका उद्देश्य संस्थागत जवाब दे ही एवं पारदर्शिता की मांग है।

CJP की टीम के रांची पहुंचने के बाद छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, आंदोलन से जुड़े छात्रों के बीच बाहरी संगठनों की भूमिका को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *