झारखंड में रक्षाबंधन पर भी खुले रहेंगे स्कूल, ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत होंगे कार्यक्रम

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड में इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं रहेगी। दरअसल, राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 28 अगस्त एवं 30 अगस्त 2026 को अवकाश के बावजूद स्कूल संचालित करने का निर्देश दे दिया है।

विभाग के निर्देश के अनुसार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन एवं 30 अगस्त को रविवार होने के बावजूद भी झारखंड के सरकारी स्कूल एवं सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिस कारण रक्षाबंधन के दिन स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।

स्कूल खोलने का मुख्य कारण राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ है, जिस पर केंद्र सरकार ने निर्देश के अनुरूप स्कूलों में खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों से जुड़े विशेष कार्यक्रमों को आयोजित किए जाएंगे। इन अवकाश के दिन स्कूल में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए क्षतिपूरक अवकाश का प्रावधान किया गया है, जिसमें छुट्टी के दिन काम करने के बदले उन्हें बाद में अवकाश दिया जाएगा।

रक्षाबंधन जैसे पावन दिन स्कूल खोलने के फैसले को लेकर शिक्षक संघों एवं अभिभावकों में नाराजगी भी सामने आ रही है, लेकिन शिक्षक संगठनों का कहना है कि त्योहार के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रभावित रहेगी और उन्होंने सरकार से कार्यक्रम की तारीख में बदलाव करने का भी मांग किया है। फिलहाल, शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार 28 और 30 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रमों के तहत स्कूलों में गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *