झारखंड नगर निकाय चुनाव: उलटी गिनती शुरू, जनवरी अंत तक अधिसूचना, मार्च में मतदान संभव

Anand Kumar
4 Min Read
नगर निकाय चुनाव

Ranchi : झारखंड में लंबे समय से लंबित नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर हैं और संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक चुनाव अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। आयोग का लक्ष्य हाईकोर्ट के निर्देशानुसार 30 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया समाप्त करना है, इसलिए समय-सारिणी को बेहद कड़ा रखा गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी आगामी 8 जनवरी को सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगी। इस बैठक में चुनाव से जुड़ी जमीनी तैयारियों – मतदाता सूची, मतदान केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। जहां भी कमी दिखेगी, वहां 5 से 7 दिनों के अंदर सुधार कराने के सख्त निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद मुख्य सचिव के माध्यम से राज्यपाल को चुनाव तिथियों का प्रस्ताव भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी और तुरंत बाद चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित: गिल कप्तान, रोहित-कोहली की वापसी, श्रेयस अय्यर फिटनेस पर निर्भर

एक चरण में चुनाव, बैलेट पेपर से मतदान
इस बार सभी नगर निकायों का चुनाव एक ही चरण में होगा। मतदान ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के अगले दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और उम्मीदवारों को करीब एक सप्ताह का समय मिलेगा। प्रचार के लिए मात्र 32 से 36 दिन का समय रखा गया है, जो पहले के 40-45 दिनों से काफी कम है।

होली पर्व 4 मार्च को है और आयोग की योजना इसी के आसपास मतदान और मतगणना पूरी करने की है। संभावित मतदान तिथि 26 फरवरी से 2 मार्च के बीच मानी जा रही है। मतदान के अगले दिन री-पोल के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि 2-3 दिनों में मतगणना हो जाएगी।मतदान के दौरान एक ही बैलेट बॉक्स में मेयर/अध्यक्ष और वार्ड पार्षद दोनों के लिए वोट डाले जाएंगे। मेयर व अध्यक्ष का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा, जबकि वार्ड पार्षद का सफेद रंग का। मतगणना में पहले दोनों तरह के मतपत्र अलग-अलग छांटे जाएंगे, फिर गिनती शुरू होगी। मतगणना के 15 से 22 दिनों के अंदर निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा मेयर और अध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा।

वेनेजुएला संकट: अमेरिका ने मादुरो को गिरफ्तार कर देश से बाहर निकाला, ट्रंप बोले- अब हम चलाएंगे वेनेजुएला

कहां-कहां होंगे चुनाव

नगर निगम चुनाव

रांची, हजारीबाग, धनबाद, मेदिनीनगर, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो में होंगे।

नगर परिषद चुनाव

गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम में कराए जाएंगे।

नगर पंचायत चुनाव

बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया में होंगे।राजनीतिक दलों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। सभी पार्टियां टिकट वितरण और रणनीति बनाने में जुटी हैं। आयोग का जोर पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर है। आने वाले दिन राज्य की स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर ला सकते हैं।

कस्टोडियल डेथ पर बवाल : मलेरिया से मौत या पुलिस प्रताड़ना? जीत महतो मामले में होगी न्यायिक जांच, BJP नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलना जारी

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *