झारखंड कैडर के 117 आइपीएस अफसरों घोषित की संपत्ति, जानिए किसके पास कितनी प्रॉपर्टी

Anand Kumar
5 Min Read

Ranchi : झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारियों की घोषित संपत्ति का दायरा तमिलनाडु से पंचकुला, पंजाब से उत्तर प्रदेश, बिहार से महाराष्ट्र और दिल्ली तक फैला हुआ है।

31 जनवरी 2026 तक झारखंड कैडर के 117 आइपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सरकार को सौंप दिया है। हालांकि, कई अधिकारियों ने अपनी संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है, जिससे वास्तविक मूल्यांकन पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

घोषित विवरण में पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा और व्यक्तिगत रूप से अर्जित की गयी संपत्ति शामिल है। विवरण के अनुसार
कुछ अफसरों के पास दिल्ली में कमर्शियल शॉप हैं, जिनसे सालाना तीन लाख रुपये तक की अतिरिक्त आय हो रही है। नीचे प्रमुख आइपीएस अधिकारियों की घोषित संपत्तियों का संक्षिप्त ब्यौरा दिया जा रहा है।


किस IPS के पास कितनी संपत्ति

प्रशांत सिंह

  • लखनऊ, गोमतीनगर में 550 वर्गमीटर जमीन – वर्तमान कीमत 4 लाख
  • कानपुर, साकेत नगर में 3200 वर्गफीट मकान – 35 लाख
  • नोएडा में 2000 वर्गफीट फ्लैट – 45 लाख (सालाना आय लगभग 3 लाख)
  • रांची, अशोकनगर में 8400 वर्गफीट जमीन – 2.25 करोड़

संपत मीणा

  • रांची, सांगा (कांके) में 7820 वर्गफीट जमीन
  • खूंटी में 0.65 एकड़ जमीन
  • कांके क्षेत्र में अतिरिक्त जमीन

संजय आनंदराव लाटकर

  • महाराष्ट्र, नांदेड़ में 3600 वर्गफीट मकान – 1.52 करोड़
  • नांदेड़ में 6600 वर्गफीट मकान – 1.77 करोड़
  • नांदेड़ में 4975 वर्गफीट मकान
  • नांदेड़ में 875 वर्गफीट मकान
  • नांदेड़ में 6.62 हेक्टेयर जमीन – 62 लाख
  • नांदेड़ में 5.60 हेक्टेयर जमीन – 45 लाख
  • नांदेड़ में 2.21 हेक्टेयर जमीन – 19 लाख
  • नांदेड़ में 5.37 हेक्टेयर जमीन – 32 लाख
  • नांदेड़ में 22,000 वर्गफीट जमीन – 15.60 लाख
  • रांची में 7830 वर्गफीट जमीन – 12 लाख
  • लातूर में 4800 वर्गफीट जमीन – 20 लाख
  • पुणे में मकान – 1.12 करोड़
  • ठाणे में 1250 वर्गफीट जमीन – 2.02 करोड़

नवीन कुमार सिंह

  • धनबाद में 4910 वर्गफीट जमीन
  • कांके में 18 डिसमिल जमीन
  • रांची में 12.39 डिसमिल जमीन
  • नोएडा में 1650 वर्गफीट फ्लैट
  • हजारीबाग में 3200 वर्गफीट जमीन
  • पिठोरिया में 272.91 वर्गफीट जमीन

आशीष बत्रा

  • रांची, सांगा में रेसिडेंशियल प्लॉट – 12 लाख
  • पंचकुला (हरियाणा) में 220 वर्गमीटर मकान – 1.10 करोड़
  • पंजाब में 504 वर्गयार्ड जमीन – 4.33 करोड़
  • भोपाल (मध्यप्रदेश) में 4.05 हेक्टेयर जमीन

सुमन गुप्ता

  • रांची, अरगोड़ा में जमीन – 1 करोड़
  • रांची, अरगोड़ा में मकान – 70 लाख

टी. कंडासामी

  • तमिलनाडु में 3BHK फ्लैट – 1.10 करोड़

प्रिया दूबे

  • साउथ दिल्ली में 1428 वर्गफीट फ्लैट – 1.20 करोड़
  • डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली में 850 वर्गफीट कमर्शियल शॉप – 1.50 करोड़
  • रांची, अरगोड़ा में मकान – 1.90 करोड़
  • भोजपुर (बिहार) में 15 एकड़ जमीन – 1.50 करोड़
  • रांची, सांगा में जमीन
  • रांची, बरियातू में 2000 वर्गफीट फ्लैट – 70 लाख

मनोज कौशिक

  • रांची, कांके में जमीन
  • गुरुग्राम (हरियाणा) में फ्लैट

साकेत कुमार सिंह

  • रांची, कांके में जमीन
  • गया (बिहार) में 40 बीघा जमीन
  • गया में अतिरिक्त जमीन और मकान
  • रांची, सांगा में 18 डिसमिल जमीन
  • रांची, बोड़या में जमीन
  • नोएडा में फ्लैट
  • रांची में 4BHK फ्लैट

अखिलेश झा

  • रांची, बोड़या में 2880 वर्गफीट जमीन – 35 लाख
  • रांची, नगड़ी में 11.10 डिसमिल जमीन – 40 लाख
  • नगड़ी में मकान – 1.35 करोड़
  • दरभंगा (बिहार) में 3 बीघा जमीन – 15 लाख
  • दरभंगा में मकान – 20 लाख

सुनील भास्कर

  • हेहल, रांची में फ्लैट – 1.15 करोड़

अनुप बिरथरे

  • ललितपुर (यूपी) में कृषि भूमि – 1.50 करोड़
  • ललितपुर में मकान – 40 लाख
  • रांची, बोड़या में 13 डिसमिल जमीन – 95 लाख
  • कांके में 29.79 डिसमिल जमीन – 35 लाख

आइपीएस अधिकारियों को अपने और अपने परिवार के नाम पर मौजूद संपत्तियों की जानकारी हर वर्ष देनी होती है। इसका उद्देश्य अवैध आय, हितों के टकराव और पद के दुरुपयोग की संभावनाओं पर निगरानी रखना है।
लेकिन जब संपत्ति की मौजूदा कीमत दर्ज नहीं की जाती, तो यह पूरा सिस्टम केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *