Road Accident Dumka : बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आकर दारोगा की मौत, महिला कांस्टेबल गंभीर

Anand Kumar
2 Min Read

शिकारीपाड़ा में गिट्टी लदे ट्रकों की टक्कर के बाद रास्ता क्लीयर कराने गयी थी पुलिस टीम

Road Accident Dumka

DUMKA : झारखंड के दुमका जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाते समय एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने सब-इंस्पेक्टर हेमंत भगत और कांस्टेबल देवकी प्रजापति को कुचल दिया। इस हादसे में एसआई हेमंत भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल देवकी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

JBVNL : टैलेंट हो, तो वर्माजी जैसा! लगातार पांंचवें साल के लिए भी मिला एक्सटेंशन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो गिट्टी (पत्थर) से लदे ट्रकों की आपसी टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद एसआई हेमंत भगत और उनकी टीम सड़क पर फंसे ट्रकों को साइड करने और ट्रैफिक क्लियर करने के लिए वापस घटनास्थल पर लौटी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दोनों पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि एसआई हेमंत भगत को बचाया नहीं जा सका।

एसआई हेमंत भगत लंबे समय से शिकारीपाड़ा क्षेत्र में तैनात थे और स्थानीय लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि थी। घटना की सूचना मिलते ही दुमका पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल कांस्टेबल देवकी प्रजापति की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वे अभी खतरे से बाहर नहीं हैं।

IPS Posting : झारखंड पुलिस में नये साल से पहले बड़ा फेरबदल, 6 अफसरों को प्रमोशन, 18 की नई तैनाती

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *