जामताड़ा में सनसनी: पुल के पास नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Anand Kumar
3 Min Read

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुल के समीप नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय ग्रामीणों की नजर नदी किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद तुरंत नारायणपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें – पति ने रची खूनी साजिश… पत्नी और उसके साथी की हत्या, खूंटी डबल मर्डर केस में महिला समेत 6 गिरफ्तार

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अशोक रवानी (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को नदी किनारे फेंका गया हो सकता है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

पुलिस जुटी जांच में

नारायणपुर थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें – गुमला CHC की लापरवाही : एंबुलेंस न स्टार्ट हुई, न ऑक्सीजन मिला, मां की गोद में मर गयी शिवानी

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *