जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से सभी सुरक्षित

Anand Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। शहर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में साउथ पार्क और बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के पास हुई। ऑटो में सवार सभी बच्चों को चालक ने समय रहते बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ऑटो सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा था। आग लगते ही चालक ने वाहन रोककर बच्चों को बाहर निकाला। आसपास मौजूद लोगों ने भी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते आग ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें रखे बच्चों के स्कूल बैग जल गए।

दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलने पर टाटा स्टील का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच के बीच घटना

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच कर रहे हैं। यह अभियान 5 नवंबर से शुरू किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के कारण जांच अभियान कुछ दिनों के लिए रोका गया था, जिसे फिर शुरू किया जाना है।

इस घटना ने एक बार फिर स्कूली बच्चों के परिवहन में इस्तेमाल होने वाले ऑटो और अन्य वाहनों की फिटनेस, नियमित जांच और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें – JPSC-JSSC आंदोलन फिर शुरू करने की कोशिश, उम्मे हबीबा को रांची में पुलिस ने हिरासत में लिया

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *