रांची में 16 से 25 जुलाई तक रथ यात्रा को लेकर बदलेगा ट्रैफिक रूट

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड की राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं घुरती मेला को लेकर यातायात पुलिस ने 16 जुलाई से 25 जुलाई तक की विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की करने की निर्णय ली है। इस दौरान, रांची शहर के कई प्रमुख मार्गो पर वाहनों का रूप डायवर्ट किया जाएगा और कुछ मार्गों पर छोटे वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं और आम लोगों से निश्चित रूप एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने का अपील किया गया है।


यातायात पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को आयोजित होने वाली घूरती मेला के दौरान, शहर में भीड़ को को नियंत्रित करने और यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। इसकी वजह से कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित कर दिए जाएंगे।


जाने क्या रहेगी पार्किंग व्यवस्था?


बिरसा चौक की ओर से आने वाले सभी वाहन शहीद मैदान में पार्क कर दिए जाएंगे।


तुपुदाना, हटिया और धुर्वा क्षेत्र से आने वाले सभी वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में पार्किंग स्थल घोषित किया गया है।


रिंग रोड से शहर और मेल आने वाली भारी एवं हल्की वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए जाएंगे।


तिरिल मोड़ के पास स्थित हेलिपैड में भी कई अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


कई मार्गों पर छोटे वाहनों की नो एंट्री-


यातायात पुलिस ने यह सूचित किया कि मेला अवधि के दौरान कई मार्गों पर कार, ऑटो, निजी सवारी वाहन और मोटरसाइकिलों के प्रवेश पूरी तरह रोक दी जाएगी:

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *