जमशेदपुर में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में सजी साहित्य की महफिल
Jamshedpur : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था सुरभि की ओर से शनिवार शाम नरभेराम हंसराज अंग्रेजी विद्यालय के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में काले ने कहा कि संस्था सुरभि के प्रणेता एवं शहर के समाजसेवी गोविंद दोदराजका पिछले 26 वर्षों से निरंतर काव्य परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि होली की पूर्व संध्या पर आयोजित यह कवि सम्मेलन अब शहर की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है, जहां देशभर के प्रतिष्ठित कवि अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

मंच पर दिग्गज कवियों की प्रस्तुति
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कवि संतोषानंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खड़े होकर सराहा।
इसके अलावा ‘नेताजी लपेटे में’ कार्यक्रम से चर्चित डॉ आदित्य जैन, मुन्ना बैटरी, हिमांशु बवंडर, चेतन, श्रद्धा और शशि श्रेया ने हास्य और ओजपूर्ण रचनाओं से सभागार को देर रात तक गुंजायमान रखा।
कवियों की प्रस्तुतियों में समसामयिक विषयों पर व्यंग्य, सामाजिक सरोकार और पारिवारिक हास्य की झलक दिखाई दी, जिससे श्रोता लगातार तालियां बजाते रहे।
यह भी पढ़ें – भाजपा के लिए खतरे की घंटी हैं नगर निकाय चुनाव के नतीजे, यूजीसी मुद्दे और गलत फैसलों से पार्टी नेतृत्व पर उठ रहे सवाल
सांस्कृतिक चेतना का विस्तार
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन के समापन पर सभी ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और शहर में साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। लोगों ने कहा कि एसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक ऊर्जा को सशक्त करते हैं और नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
जमशेदपुर में लंबे समय से चल रही इस काव्य परंपरा ने स्थानीय सांस्कृतिक परिदृश्य को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें – महेंद्र सिंह धोनी को हाउसिंग बोर्ड का नोटिस, जमीन के व्यावसायिक उपयोग पर सवाल, रद्द हो सकता है आवंटन