रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 22 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वार्ड-17 में बनेगा स्वास्थ्य केंद्र

Anand Kumar
3 Min Read

झारखंड की राजधानी रांची के लोगों को जल्द ही बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए रांची नगर निगम क्षेत्र में 22 नई आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस विषय को लेकर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की प्रगति की समीक्षा में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में यह बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र के लिए कुल 47 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्वीकृति मिली है, जिसमें, 25 केंद्र पहले से संचालित है और 16 केदो का निर्माण कार्य जारी है तथा 6 नए केदो का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस तरह से आने वाले समय में रांची शहर में 22 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों की सेवाओं के लिए उपलब्ध कर दिए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार, इसमें कुल 24 नए भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें, 23 केदो को पहले से मौजूद भावनाओं की मरम्मत और नवीनीकरण के बाद शुरू कर दी जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने यह निर्देश दिया कि जिन वार्डों में सामुदायिक भवन उपलब्ध है वहां आवश्यक सुविधाएं और ब्रांडिंग का नाम जल्द पूरा कर केदो को तेजी से चालू कर दिया जाए। वहीं, जिन क्षेत्रों में भवन या जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां सूची तैयार कर जल्द भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा गया है।

इस बैठक में वार्ड संख्या 17 को लेकर भी बेहद अहम फैसले लिए गए हैं, जिसमें, नगर निगम की 19.3.2 जमीन पर चल रहे अवैध बटर खाने को हटाकर वहां पर अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और वार्ड कार्यालय बनाने का निर्देश दिया गया। इससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रांची नगर निगम की प्रशासनिक सुविधा भी मिलेगी।

रांची नगर आयुक्त ने यह निर्देश दिया कि जहां नए भवन बनाए जाने हैं, वहां दोबारा मैपिंग और उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा, जिससे, अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचेंगे। रांची नगर निगम का पूर्ण लक्ष्य रांची शहर के प्रत्येक नागरिक को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *