दावोस में झारखंड : ज्यूरिख में भारत के राजदूत से मिले CM हेमंत सोरेन, WEF 2026 को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Anand Kumar
3 Min Read

Jurich : स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री को वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के स्वरूप, प्राथमिकताओं और वैश्विक आर्थिक एजेंडे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान झारखंड की भागीदारी, निवेश संभावनाओं और राज्य की विकास रणनीति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। राजदूत ने बताया कि आगामी दावोस सम्मेलन में सतत विकास, जलवायु संतुलन, हरित निवेश और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन जैसे विषयों पर विशेष फोकस रहेगा।

पुलिस का बोर्ड लगी गाड़ी से अगवा किया गया कैरव को, इंडोनेशिया के नंबर से फिरौती का फोन, बिहार से गिरोह से जुड़ रहे तार

झारखंड के लिए ऐतिहासिक भागीदारी

गौरतलब है कि झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के बाद यह पहला अवसर है, जब राज्य का कोई आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है। इसे राज्य के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेश, नीति संवाद और वैश्विक साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ पर फोकस

दावोस में झारखण्ड की प्रस्तुति ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ (Development in Harmony with Nature) की थीम पर आधारित होगी। यह विषय वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के उस मूल उद्देश्य से मेल खाता है, जिसमें सतत विकास, विश्वास निर्माण और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन को प्राथमिकता दी जाती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और राज्य सरकार का लक्ष्य औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के बीच संतुलन स्थापित करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भागीदारी से झारखंड को वैश्विक निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष अपनी संभावनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

राज्य सरकार के अनुसार, यह दौरा झारखंड को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक जिम्मेदार, टिकाऊ और निवेश-अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

धनबाद में युवक पर फायरिंग, कान के पास से निकली गोली; आरोपी नशे में था, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *