बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर CM हेमंत सोरेन ने कोकर समाधिस्थल पर दी श्रद्धांजलि, कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

Anand Kumar
2 Min Read

रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची के कोकर स्थित उनके समाधिस्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। दोनों ने पुष्पचक्र अर्पित कर महान जननायक को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने धरती आबा के जीवन और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्ष को झारखंड की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा बताया।

राज्यपाल ने लोक भवन में किया माल्यार्पण

बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी लोक भवन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि धरती आबा का साहस, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण सभी को प्रेरित करता रहेगा।

आशा लकड़ा ने भी समाधिस्थल पर किया नमन

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य और रांची की पूर्व महापौर डॉ. आशा लकड़ा ने भी कोकर स्थित समाधिस्थल पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की तरक्की की कामना की।

आशा लकड़ा ने भगवान बिरसा मुंडा को जननायक बताते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज सहित व्यापक समाज को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जागरूक किया तथा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया।

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के साथ झारखंड का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड देश का 28वां राज्य बना था।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *