धमाके से दहला हजारीबाग का हबीबी नगर, दो महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत

Anand Kumar
3 Min Read
हजारीबाग

Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग शहर के हबीबी नगर, बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में बुधवार को हुए एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

मृतकों की पहचान रशीदा परवीन (पति–मुस्ताक), नन्ही परवीन (पति–सद्दाम) और सद्दाम (पिता–यूनुस) के रूप में की गई है।

झारखंड में आज की बड़ी घटनाएं: हत्या, सड़क हादसे और हिट एंड रन से बढ़ी चिंता

झाड़ी की सफाई के दौरान हुआ धमाका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोग झाड़ी की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। आशंका जताई जा रही है कि झाड़ियों में पहले से दबा हुआ कोई विस्फोटक पदार्थ—संभवतः पुराना बम या विस्फोटक सामग्री—मौजूद था, जो सफाई के दौरान सक्रिय हो गया।
बताया गया कि एक महिला ठंड से बचने के लिए चारदीवारी के पास धूप सेंक रही थी, जो विस्फोट की चपेट में आ गई।

हजारीबाग

मौके पर अफरा-तफरी, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालात को संभालने के लिए चार थाना प्रभारी, दो डीएसपी, स्वान दस्ता और हजारीबाग पुलिस की टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेराबंदी कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें।

आईजी ऑपरेशन का बयान

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए माइकल राज, आईजी (ऑपरेशन) ने बताया कि विस्फोट में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है, जिनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं
उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्फोट की सटीक वजह और इस्तेमाल किए गए विस्फोटक के प्रकार की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। जांच पूरी होने के बाद ही इस पर आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

जांच के दौरान अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि धमाका किस तरह के बम या विस्फोटक से हुआ। स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने कहा है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू से तहकीकात की जा रही है।

रंगदारी नहीं देने पर चलाई गई थीं रामगढ़ के व्यवसाई के घर गोलियां, यूपी के दो शूटरों समेत छह अपराधी गिरफ्तार

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *