गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की सीधी टक्कर में जीजा-साला समेत तीन की मौत

Anand Kumar
3 Min Read

कोलकाता में करते थे मजदूरी, मकर संक्रांति में आये थे घर

Giridih : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो–गावां मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घासीडीह गांव के पास कार और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में जीजा-साला समेत तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने इलाज के लिए गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।


मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के—

  • मनीष कुमार साव (23), निवासी परसाटांड़ पतरवा
  • विकास साव (25), निवासी मारुडीह
  • कैलाश साव (23), निवासी पतरवा

के रूप में हुई है। विकास साव और कैलाश साव आपस में जीजा-साला बताए जा रहे हैं।


लातेहार के महुआडांड़ में भीषण बस हादसा, सात यात्रियों की मौत, 70 से अधिक घायल

रॉन्ग साइड से आने की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक अपनी लेन में सही तरीके से जा रहा था। इसी दौरान कार सवार युवक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए रॉन्ग साइड में चले गए, जिससे ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल कैलाश साव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गिरिडीह रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


कोलकाता में मजदूरी करते थे, संक्रांति पर आए थे घर

बताया गया कि तीनों युवक कोलकाता में रहकर मजदूरी करते थे और हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर अपने घर लौटे थे। शनिवार को वे सिरनाटांड़ स्थित पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर पतरवा गांव लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।


ग्रामीणों का आक्रोश, कुछ देर के लिए सड़क जाम

हादसे की सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, देवरी थाना के एएसआई बुद्धदेव उरांव, उपेंद्र यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

इधर, आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने चतरो–गावां मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित रहा। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WEF 2026 की तैयारियों पर केंद्र-राज्य समन्वय बैठक में CM हेमंत ने रखी झारखंड की दावोस रणनीति

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *