टीवी का सबसे चर्चित एवं विवादित रियलिटी शो बिग बॉस बीसवें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ता नजर आ रहा है। शो के संभावित कंटेस्टेंट को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं, जिस बीच एक ऐसा नाम चर्चा में आया है जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के छोटे भाई और अभिनेता फैसल खान बिग बॉस के बीसवें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले रहे हैं। हालांकि फैसल खान की एंट्री को लेकर अभी तक शो के मेकर्स या खुद अभिनेता की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फिलहाल इसे रिपोर्ट्स और अटकलों के तौर पर देखा जा रहा है।
फैसल खान का नाम बिग बॉस के बीसवें सीजन के संभावित कंटेस्टेंट की सूची में शामिल है, जिससे उनकी एंट्री होती है तो यह उनका रियलिटी टीवी की दुनिया में बड़ा कदम होगा। दावा यह भी किया गया है कि बिग बॉस के बीसवें सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को हो सकता है और सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट बनेंगे।
फैसल खान पिछले कुछ समय से अपनी निजी एवं पारिवारिक जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं और उनके बड़े भाई आमिर खान और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनके रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से काफी चर्चाएं भी होती रही हैं।