झारखंड के खनिज संसाधनों में कनाडा की दिलचस्पी, निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई अहम बातचीत

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड के खनिज संसाधनों में कनाडा ने गहरी दिलचस्पी दिखाई है, जिससे कनाडा सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात किया और राज्य के खनिज क्षेत्र में निवेश एवं तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा जताया। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में उपलब्ध खनिज संसाधनों एवं खनन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को लेकर जानकारी ली। इस बैठक में खनन क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ निवेश के नए अवसर तलाशने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान झारखंड के खनिज संसाधनों एवं राज्य में संचालित खनन गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रतिनिधिमंडल के सामने रखी गईं, जिससे अधिकारियों ने खनिज क्षेत्र में निवेश के लिए झारखंड में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस बैठक में खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल के साथ तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विशेष जोर देकर बात की गई।

कनाडा की विशेषज्ञता और तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल झारखंड के खनन क्षेत्र को और भी बेहतर बनाने में किस तरह से किया जाएगा, इस पर विशेष चर्चा की गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग, निवेश को बढ़ावा देने और तकनीकी सहयोग के माध्यम से खनन क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने को लेकर सकारात्मक तरीके से बातचीत की।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *