बजट 2026 : छात्राओं को बड़ा तोहफा, हर जिले में गर्ल हॉस्टल, सस्ती होंगी कैंसर-डायबिटीज की दवाएं

Anand Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में छात्राओं की शिक्षा को सुगम बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि देश के हर जिले में एक गर्ल हॉस्टल की स्थापना की जाएगी।उन्होंने कहा कि इस पहल से दूरदराज और ग्रामीण इलाकों की लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सुविधा मिलेगी और महिला शिक्षा में व्यापक सुधार आएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी बड़ी घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बायो-फार्मा सेक्टर के विकास से कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी। सरकार का उद्देश्य है कि आधुनिक रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर इलाज का खर्च आम लोगों की पहुंच में लाया जाए। वित्त मंत्री ने ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस फंड का उद्देश्य ज्यादा नौकरियां पैदा करना और तय मानदंडों के आधार पर उद्यमों को बढ़ावा देना है, जिससे छोटे कारोबारियों और स्टार्ट-अप्स को सीधा लाभ मिलेगा।

कॉर्पोरेट और म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को मजबूत करने के लिए, अमृत योजना के तहत ₹1,000 करोड़ से अधिक के बॉन्ड जारी करने पर बड़े शहरों को ₹100 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा।खादी और हस्तशिल्प से ग्रामीण रोजगार को बलआम लोगों और कारीगरों को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया। इनमें टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम, नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम और चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क शामिल हैं।उन्होंने कहा कि खादी और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण रोजगार और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *