BRICS की बढ़ती ताकत पर PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही अर्थव्यवस्था

Jan Man Ki Baat
2 Min Read

नई दिल्ली में अठारवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम में संबोधन किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्था वैश्विक औसत की तुलना में करीब दुगनी तेजी से बढ़ रही है। इसमें प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स की बढ़ती आर्थिक ताकत एवं वैश्विक स्तर पर इसके बढ़ते प्रभाव को भी रेखांकित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में ब्रिक्स दुनिया की करीब 50 प्रतिशत आबादी, लगभग 40 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी और 25 प्रतिशत से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें उन्होंने कहा कि समूह की आर्थिक ताकत लगातार बढ़ रही है एवं इसके सदस्य देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है, जिसमें अठारवां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 एवं 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, नवाचार, आपूर्ति शृंखला एवं वैश्विक संस्थानों में सुधार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद जताई गई है।

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ती वैश्विक व्यापारिक बाधाओं के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत करने की जरूरत बताते हुए भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आर्थिक सेतु के रूप में पेश करते हुए मुक्त व्यापार समझौतों, मजबूत सप्लाई चेन एवं कारोबार के लिए नए अवसरों पर जोर दिया है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस सम्मेलन को वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत करने एवं आर्थिक सहयोग के नए रास्ते तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *