बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अफवाहों के बीच अब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है। अभिनेता गोविंदा की ओर से एक सार्वजनिक कानूनी नोटिस जारी कर मीडिया, संस्थानों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ सोशल मीडिया यूजर्स और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को उनकी निजी एवं पारिवारिक जिंदगी से जुड़ी झूठी या भ्रामक जानकारी प्रसारित करने के खिलाफ चेतावनी दे दी गई है। उन्होंने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि गोविंदा या उनके परिवार से संबंधित कोई भी झूठी, मनगढ़ंत एवं मानहानिकारक या अपुष्ट जानकारी तैयार कर प्रकाशित या साझा न किया जाए। इसमें फोटो, वीडियो और ऑडियो के साथ-साथ मॉर्फ्ड तस्वीरें, डीपफेक और एआई की मदद से बनाए या बदले गए कॉन्टेंट को भी शामिल किया जा रहा है।
उन्होंने अपनी ओर से यह कह दिया है कि उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या चेहरे का एआई अथवा अन्य डिजिटल तकनीक के जरिए इस्तेमाल करने की किसी को अनुमति नहीं दी गई है एवं इसे कॉन्टेंट के गलत इस्तेमाल पर कानूनी भी की जा सकेंगी। गोविंदा के इस कदम पर बेहद सवाल उठे हैं क्योंकि यह ऐसे समय में सामने आ रहा है जब उनकी निजी जिंदगी और कथित दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता के कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिश्ते और कथित कोर्ट मैरिज तक की चर्चा सामने आ चुकी है। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ससीश शेट्टा ने दूसरी शादी की खबरों को खारिज कर दिया है इससे पहले भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते तथा तलाक को लेकर भी लगातार खबरें सामने आ रही थीं, जिसमें सुनीता के बयान के बाद दूसरी शादी से जुड़ी चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया।