लंदन में विराट कोहली और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर

Anand Kumar
2 Min Read

महाराष्ट्र के उपमुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे इन दिनों लंदन दौरे पर हैं, जिस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान विराट कोहली से भी उनकी मुलाकात हुई। इस मुलाकात में इसलिए भी इसे खास बताया जा रहा है क्योंकि शिंदे के मुताबिक विराट कोहली को उनके लंदन में होने की जानकारी मिली तो वह खुद से उनसे मिलने पहुंचे। एकनाथ शिंदे ने विराट कोहली की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि विराट भले ही क्रिकेट में बड़े स्टार हैं लेकिन उनका व्यवहार बेहद सहज है और दोनों के बीच महाराष्ट्र के विकास, खेल और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

इस मुलाकात के दौरान विराट कोहली ने खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने और स्कूल स्तर से ही बच्चों में खेल प्रतिभा विकसित करने पर जोर दिया, जिसमें उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने एवं युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर अपने अनुभव को भी साझा किया। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में खेलों के विकास एवं खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी विराट कोहली को दी और दोनों के बीच खेल के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर भी बातचीत की गई।

विराट कोहली से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि क्रिकेट में विराट का अनुभव और उनकी लोकप्रियता महाराष्ट्र के युवाओं को प्रेरित करने में उपयोगी साबित हो सकती है। वहीं, विराट की एकनाथ शिंदे से यह खास मुलाकात अब चर्चा का विषय बन चुकी है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *