अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

Anand Kumar
2 Min Read

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश उन्हें भावपूर्ण तरीके से याद कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सदैव अटल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी दौरान, उन्होंने भाजपा जी के राष्ट्रीय के प्रति योगदान एवं उनके समर्पित जीवन को भी याद किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए यह कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा और उन्होंने देश के विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अटल जी के विचार और उनका व्यक्तित्व आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।

इसी के साथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजली अर्पित किया एवं अटल बिहारी वाजपयी भारतीय राजनीति में अपनी स्पष्ट सोच, प्रभावशाली वक्तत्व्यशाली एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया था। अटल बिहारी वाजपयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ, जिसके तीन बार प्रधानमंत्री भी रहे। उनके कार्यकाल में देश ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की दिशा कदम उठाए थे। वर्ष 2018 में 16 अगस्त को उनका निधन हो गया था।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *