Big News : 9 अप्रैल को असम-केरल-पुडुचेरी में मतदान, तमिलनाडु और बंगाल में दो चरणों में चुनाव; नतीजे 4 मई को

Anand Kumar
4 Min Read

New Delhi : चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पांचों राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान अप्रैल में होगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

इन चुनावों में लगभग 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार यह संख्या ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देशों की कुल आबादी के बराबर है।


देखें शिड्यूल

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशसीटों की संख्याचरण (Phases)मतदान की तिथि (Voting)नतीजे (Results)
असम12619 अप्रैल4 मई
केरल14019 अप्रैल4 मई
पुडुचेरी3019 अप्रैल4 मई
तमिलनाडु234123 अप्रैल4 मई
पश्चिम बंगाल294223 और 29 अप्रैल4 मई

5 राज्यों में लागू हुई आचार संहिता

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों और पुडुचेरी में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इससे अब सरकारें नई योजनाओं या नीतिगत घोषणाओं से बचेंगी और प्रशासनिक मशीनरी चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहेगी।

पांचों विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है, इसलिए अप्रैल में मतदान और मई की शुरुआत में परिणाम घोषित किए जाएंगे।


चुनाव आयोग के नए प्रयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं।

  • SIR प्रक्रिया: इससे यह सुनिश्चित किया गया कि मतदाता सूची में कोई अयोग्य व्यक्ति शामिल न हो।
  • मोबाइल फोन नियम: मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदाता फोन बाहर जमा कर वोट देने के बाद वापस ले सकेंगे।
  • मतदाता सीमा: एक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे।
  • डिजिटल जानकारी: EPIC कार्ड, प्रत्याशियों के हलफनामे और चुनाव संबंधी अन्य जानकारी एक ऐप पर उपलब्ध होगी।

दुर्गम इलाकों में भी मतदान की तैयारी

चुनाव आयोग ने बताया कि दूरस्थ इलाकों में मतदान कराना भी एक बड़ी चुनौती है।

  • असम: ब्रह्मपुत्र नदी पार कर मतदान दल नाव और सड़क से 50-60 किलोमीटर की यात्रा कर माजुली क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्रों तक पहुंचते हैं।
  • केरल: इडुक्की जिले के एडामलकुड्डी गांव के मतदान केंद्र तक अधिकारियों को 30 किलोमीटर दुर्गम रास्तों से वाहन से और फिर लगभग 8 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ता है।

युवाओं से मतदान की अपील

मुख्य चुनाव आयुक्त ने युवाओं और पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं बल्कि भविष्य तय करने की जिम्मेदारी भी है।

यह भी देखें – 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का आज बजेगा बिगुल: शाम 4 बजे चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान; दांव पर दिग्गजों की साख

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *