रांची में जेपीएससी एवं जेएसएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार (11 अगस्त) को जमकर प्रदर्शन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है।
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच झड़क हुई जिसकी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान, मौके पर काफी देर तक तनाव भी बना रहा था।
जीपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती परीक्षा में कथित का नियमितताओं के विरोध में छात्र आंदोलन में सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक दलों एवं छात्र संगठनों की ओर से लगातार प्रतिक्रिया सामने आती जा रही है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों पर कोई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार एवं प्रशासन से मामले में जवाब दे ही तय करने की मांग की है।