झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी एवं पेपर लीक मामले की जांच तेजी से लगातार जारी है। मामले की जांच कर रही सीआईडी की विशेष जांच टीम शुक्रवार 4 सितंबर को नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय पहुंची और टीम ने आयोग के अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ-साथ परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की है। इस जांच के दौरान, सीआईडी की टीम ने आयोग के रिकॉर्ड रूम और अन्य संबंधित साखाओं का भी निरीक्षण किया, जिसमें, टीम ने परीक्षा से जुड़े दस्तावेज एवं रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है।
अधिकारियों से परीक्षा की प्रक्रिया प्रश्नपत्रों की सुरक्षा परीक्षा केंद्रों एवं कथित अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है। सीआईडी की टीम ने जेएसएससी के सचिव सुधीर गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ किया, जिसमें, जांच एजेंसीों से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही थी कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान, किस स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं। साथ ही, प्रश्नपत्र तैयार होने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की भी पूर्ण जांच की जा रही है।
इस कथित पेपर लीक और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से जुड़े डिजिटल एवं दस्तावेजी साक्ष्यों को भी संभालकर रखी गई है और खंगाली जा रही है जिसके तहत आयोग के रिकॉर्ड परीक्षा से संबंध दस्तावेज एवं अन्य जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।