बिहार के करीब 6 लाख सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई। शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करते हुए ई-शिक्षाकोष (e-Shikshakosh) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी है। पत्र शिक्षक 29 जुलाई से 5 अगस्त तक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर पाएंगे और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी जिसके तहत अंतिम स्थानांतरण आदेश 31 अक्टूबर तक जारी हो जाएगी।
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह बताया की नई स्थानांतरण व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, जिससे, प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त रहे। ऑनलाइन आवेदन से लेकर एक्शन के निपटारे एवं अंतिम सूची जारी करने तक का पूरा काम ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
इस बार BPSC के TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत नियुक्त तथा प्रोबेशन अवधि में कार्यरत शिक्षकों को भी निर्धारित शर्तों के साथ स्थानांतरण के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया और बताया गया कि यह मांग शिक्षक लंबे समय से कर रहे थे।
बिहार शिक्षा विभाग में स्थानांतरण प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है। इसमें पहले चरण में 7 अगस्त से 9 सितंबर तक स्कूलों में शिक्षकों के संतुलन का कार्य होगा इसके बाद 10 से 14 सितंबर के बीच पास पारीक स्थानांतरण आवेदनों के निपटारा होंगे। अंतिम चरण में 16 सितंबर को रिक्त पदों की सूची जारी कर दी जाएगी जिससे शिक्षक अपनी पसंद के स्कूलों का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसी के बाद, अंतिम ट्रांसफर आदेश 31 अक्टूबर तक जारी कर दिया जाएगा।