Ranchi Traffic Alert: आदिवासी एकता महाजुटान को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 30 अगस्त को कई सड़कें रहेंगी बंद

Anand Kumar
4 Min Read

Ranchi News: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को आदिवासी एकता महाजुटान का आयोजन होना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 30 अगस्त को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जेल चौक से करमटोली होते हुए एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के इलाकों में अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहन लेकर न निकलें। विशेष परिस्थिति में ही इन मार्गों पर चारपहिया वाहनों के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।

सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

ट्रैफिक व्यवस्था के तहत 30 अगस्त की सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के रांची शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे भारी वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। हालांकि, भारी वाहनों के लिए लागू सामान्य नो-एंट्री का समय पूर्ववत रहेगा।

दोपहर 3 बजे से इन प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद

30 अगस्त को दोपहर 3 बजे से आदिवासी एकता महाजुटान कार्यक्रम समाप्त होने तक निम्नलिखित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा—

  • जेल चौक से करमटोली चौक
  • करमटोली चौक से टीआरआई मैदान
  • करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़
  • एसएसपी आवास से बापू वाटिका, मोरहाबादी
  • राम मंदिर से अतिविशाल मोरहाबादी
  • एटीआई मोड़ से सिदो-कान्हू मोड़

ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों पर लोगों से अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। जरूरत पड़ने पर अन्य सड़कों को भी कुछ समय के लिए डायवर्ट या बंद किया जा सकता है।

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

महाजुटान में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

आने वाला क्षेत्रनिर्धारित पार्किंग स्थल
गुमला और लोहरदगाआईटीआई मैदान
हजारीबाग और रामगढ़डीआईजी मैदान (चरियातु) और टीआरआई मैदान
खूंटीजीईएल चर्च मैदान
सिमडेगा, कामडारा और तोरपाहरमू मैदान
सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासालोयला मैदान, पुरुलिया रोड
गढ़वा, पलामू और डालटनगंजओटीसी मैदान
खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रातू, कांके और पिठोरियारांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी

शहरवासियों से चारपहिया वाहन नहीं लाने की अपील

रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूप से जेल चौक से करमटोली होते हुए एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के रास्तों पर चारपहिया वाहनों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की है।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि महाजुटान के दौरान भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

यह भी पढ़ें – मकान मालकिन को किरायेदार से हुआ प्यार, पति को रास्ते से हटाने के 2 महीने बाद खुला राज

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *