JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले- सत्ता स्थायी नहीं, छात्रों के साथ अन्याय न करें अधिकारी

Anand Kumar
1 Min Read

झारखंड में परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात किया और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार को एक सप्ताह के भीतर उनकी जायज मांगों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग भी की है।

रघुवर दास ने यह कहा है कि छात्र पिछले करीब बीस दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें झारखंड के अलग-अलग इलाकों से युवा राची पहुंचकर अपने भविष्य और रोजगार व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए संघर्ष पर लगे हुए हैं। इसमें उनका कहना है कि यह सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं है, बल्कि झारखंड के लाखों परिवारों की चिंता एवं भावना भी इससे जुड़ी हुई है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि आंदोलन कर रहे छात्रों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, और उन्होंने अधिकारियों से संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप काम करने का भी अपील किया है। उनका साफ कहना है कि सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन अधिकारियों का करियर लंबा चलता है, इसलिए छात्रों के साथ किसी भी तरह का दबाव या अन्याय नहीं होना चाहिए।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *