रांची में स्वच्छ भारत मिशन-2: 43.25 करोड़ से बनेंगे 647 नए शौचालय

Anand Kumar
2 Min Read

झारखंड की राजधानी रांची में स्वच्छता सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया जाने वाला है। स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत शहर में विभिन्न प्रकार के शौचालयों के निर्माण के लिए तैंतालीस दशमलव दो पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वीकृत योजना के तहत 250 व्यक्तिगत शौचालय, 50 सामुदायिक शौचालय, 65 सार्वजनिक शौचालय, 20 स्पेशल टॉयलेट तथा 262 यूनिट शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इन शौचालयों का निर्माण रांची शहर के विभिन्न वार्डों एवं जरूरत वाले क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। इस संबंध में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक की आयोजित की गई।

बैठक में निर्माण स्थलों के चयन, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता एवं कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को शीघ्र डिजाइन तैयार कर निविदा प्रक्रिया पूरी करने एवं निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि 15 अगस्त तक सभी प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण पूरा हो जाना चाहिए एवं उन्होंने यह कहा कि स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय केवल एक बुनियादी सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं स्वच्छ शहर की पहचान से भी जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *