RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ रेड, क्रेन से घर में घुसी टीम; कई डिजिटल सबूत जब्त

Anand Kumar
3 Min Read
लोहरदगा में क्रेन से घर में घुसी NIA की टीम।

लोहरदगा/रांची। रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत कार्यालय पर 16 जून 2026 की रात हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ा अभियान चलाया है। गुरुवार तड़के लोहरदगा में कई संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर एजेंसी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सुबह करीब चार बजे शुरू हुआ ऑपरेशन कई घंटे तक चला, जिसमें डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान एनआईए (NIA) की टीम ने पहले से न्यायिक हिरासत में बंद सैफ अंसारी और अमन अंसारी के आवास सहित कई स्थानों की तलाशी ली। एजेंसी हमले के पीछे सक्रिय नेटवर्क, संदिग्ध संपर्कों और संभावित साजिश के पहलुओं की जांच कर रही है।

दरवाजा नहीं खुला तो क्रेन से घर में घुसी टीम

छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध के घर का मुख्य दरवाजा नहीं खुलने पर एनआईए (NIA) ने क्रेन की मदद से भवन के ऊपरी हिस्से से अंदर प्रवेश किया। इस कार्रवाई को देखने के लिए आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पूरे ऑपरेशन के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और तलाशी अभियान को गोपनीय तरीके से संचालित किया गया।

यह भी पढ़ें – हैवान बना पति! पत्नी की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया, 48 घंटे में पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज

डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त

सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान एजेंसी को कई अहम डिजिटल उपकरण और दस्तावेज मिले हैं। इन्हें फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए जब्त किया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले 19 जून को भी एनआईए (NIA) ने इसी मामले में लोहरदगा के कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी। गुरुवार की कार्रवाई को उसी जांच का अगला चरण माना जा रहा है। एजेंसी को उम्मीद है कि जब्त किए गए डिजिटल साक्ष्यों से मामले में कई अहम सुराग मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें – पति ने रची खूनी साजिश… पत्नी और उसके साथी की हत्या, खूंटी डबल मर्डर केस में महिला समेत 6 गिरफ्तार

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *