PM मोदी का पोस्ट हटने के बाद Meta बैकफुट पर, भारत सरकार को भेजा आधिकारिक पत्र

Anand Kumar
2 Min Read

सोशल मीडिया कंपनी मेटा एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक पोस्ट को गलती से हटाए जाने के मामले में कंपनी ने भारत सरकार से औपचारिक माफी भी मांगी है।

मेटा के ग्लोबल अफेयर्स प्रमुख जोएल कैपलान ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे पत्र में इस घटना का परिचालन संबंधित टूटी बताया और कहा कि पोस्ट को जल्दी ही बहाल कर दिया जाएगा। इसी बीच, मेटा के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने भी भारत सरकार से समक्ष कंपनी की कुछ संचालन संबंधी कमियों पर खेद जताया और इसके अलावा, कंपनी ने यह भी स्वीकार किया है कि वह कुछ प्रकार के कंटेंट को भुगतान लेकर अधिक लोगों तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर नई बहस भी शुरू हो चुकी है।

प्रधानमंत्री के पोस्ट को हटाए जाने की घटना के बाद केंद्र सरकार ने मेटा से जवाब तलब किया था। सरकार ने कंपनी के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम और एल्गोरिद्म को लेकर भी सवाल उठाए थे, जिसमें अब, मामले की गंभीरता को देखते हुए मेटा के अधिकारियों और सरकार के बीच बैठक हुई और कंपनी ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *