3 अगस्त को रांची पहाड़ी मंदिर में गूंजेगा ‘बोल बम’, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Anand Kumar
1 Min Read

झारखंड के राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर 3 अगस्त 2026 को कांवड़ियों का पहला जत्था पहुंचेगा, जिसे लेकर, जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने सभी तैयारियां लगभग समाप्त कर ली हैं। इस बार भी, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा यातायात एवं पूजा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, पानी, चिकित्सा सहायता, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था की पहल की गई है। जलाभिषेक के दौरान, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए गए हैं, जिससे, प्रशासन ने सुरक्षा के मुद्देनजर पुलिस बल और दण्डाधिकारियों की तैनाती भी की है।

श्रद्धालुओं से यह अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्ग और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का जरूर से पालन करें, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। सावन के पूरे महीने पहाड़ी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की अधिक संभावना होती है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *