झारखंड की राजधानी रांची में रक्तदान को बढ़ावा देने और थैलेसीमिया मरीजों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी को ज्ञापन सोपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से राज्य में नियमित रक्तदान अभियान चलाने, सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं थैलेसीमिया मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पूर्ण तरीके से मांग की गई है।
प्रस्तुत किए हुए विज्ञापन में राज्य के सभी प्रमुख अस्पतालों में पर्याप्त रक्त भंडारण की व्यवस्था, नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करना एवं थैलेसीमिया मरीजों के इलाज में आने वाली आर्थिक परेशानियों को कम करना, आवश्यक दवाइयां व जांच की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की संपूर्ण मांग की गई है।
रांची प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की नियमित अंतराल पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बेहद जरूरी होती है। इसी के साथ, कई बार समय पर रक्त उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।