14वीं JPSC परीक्षा पर बवाल, CBI जांच की मांग, टाइगर जयराम महतो ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

Anand Kumar
1 Min Read

14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता एवं डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए परीक्षा की CBI जांच कराने और मुख्य परीक्षा (मेन्स) को फिलहाल स्थगित करने की मांग की।

टाइगर जयराम महतो ने आरोप लगाया कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना जारी किया गया, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दी गई, जो गंभीर मामला है।

उन्होंने मांग की कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक मुख्य परीक्षा आयोजित न की जाए।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *