भोजपुरी बवाल के प्रोमो में मां को लेकर भावुक हुए पवन सिंह, जीता फैंस का दिल

Anand Kumar
1 Min Read

भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरस होता जा रहा है। इस प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी मां के साथ बेहद भावुक पर बिताते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, वह अपनी मां के पैर दबाते हुए उनकी तबीयत का हाल पूछते हैं और उनकी मां बताती है कि उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या है।

इसी बातचीत के दौरान, पवन सिंह भावुक होकर कह देते हैं कि उनकी सबसे बड़ी दौलत उनकी मां है। इसके बाद जब उनकी मां कहती है कि एक दिन उन्हें भी दुनिया छोड़कर जाना होगा तो पवन सिंह की आंखें नम हो जाती है और उन्होंने कहा कि, “जिस दिन माई खत्म, उस दिन पवन खत्म।” यह भावुक वीडियो फैंस के बीच बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दें कि ‘भोजपुरी बवाल’ 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। शो में पवन सिंह के अलावा, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत कई चर्चित भोजपुरी सितारे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने कहानियां के साथ नजर आएंगे।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *