ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने खींची रथ की रस्सी

Anand Kumar
2 Min Read
जगन्नाथ

जगन्नाथपुर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर भव्य तोरणद्वार निर्माण की घोषणा

रांची। झारखंड की ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर और रथयात्रा मार्ग “जय-जय जगन्नाथ” के जयघोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालु भी इस पावन अवसर पर आस्था के साथ रथयात्रा में शामिल हुए।

जगन्नाथ

जगन्नाथपुर मंदिर को मिलेगी नई पहचान

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार जगन्नाथपुर मंदिर की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर एक भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा, ताकि दूर से ही मंदिर की पहचान स्थापित हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रथयात्रा महोत्सव पूरे वर्ष श्रद्धालुओं के इंतजार का केंद्र रहता है। हर साल उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस धार्मिक आयोजन की लोकप्रियता और आस्था का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में रथयात्रा मेले को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान जगन्नाथ से राज्य की सुख-समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *