बस एक सूचना और ₹10,000 आपके! रायपुर में लाडले तोते की तलाश में मालिक ने घोषित किया नकद इनाम

Anand Kumar
2 Min Read

सड्डू इलाके से उड़ गया परिवार का चहेता इंडियन रिंगनेक तोता, सुरक्षित लौटाने वाले को मिलेगा इनाम

स्पेशल डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिलचस्प और भावुक मामला सामने आया है। सड्डू इलाके में रहने वाला एक परिवार अपने पालतू तोते के लापता होने से बेहद परेशान है। अपने लाडले पक्षी को वापस पाने के लिए परिवार ने न सिर्फ पोस्टर छपवाए हैं, बल्कि उसे सुरक्षित लौटाने वाले को 10,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा भी कर दी है।

2 फरवरी से है लापता तोता

जानकारी के मुताबिक, यह मेल इंडियन रिंगनेक तोता 2 फरवरी को दोपहर करीब 2:10 बजे सड्डू सेक्टर-8 स्थित अपने घर से उड़ गया था। तभी से परिवार के सदस्य आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।तोते के न मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पोस्टर छपवाकर लगाई मदद की गुहार

अपने पालतू पक्षी को वापस पाने की उम्मीद में परिवार ने इलाके में पोस्टर भी लगवाए हैं। पोस्टर में साफ लिखा गया है कि जो भी व्यक्ति तोते की जानकारी देगा या उसे सुरक्षित वापस लाएगा, उसे ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा।

कैसा है लापता तोता? जानिए पहचान

परिवार ने पोस्टर में तोते की पूरी पहचान भी साझा की है।

  • प्रजाति: मेल इंडियन रिंगनेक पैरट
  • रंग: हरा शरीर, गहरी लाल चोंच
  • स्वभाव: बेहद मिलनसार और लोगों से घुलने-मिलने वाला
  • मालिक का कहना है कि तोता इंसानों के साथ जल्दी घुल-मिल जाता है, इसलिए किसी के पास पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *