केंद्रीय बजट 2026 में आम आदमी को राहत और कुछ वित्तीय गतिविधियों पर सख्ती, पूरी लिस्ट यहां

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी 2026 को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किया। लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री के इस बजट के बाद आम लोगों के लिए यह जानना सबसे अहम है कि कौन-सी चीजें सस्ती हुईं और किन पर खर्च बढ़ेगा।बजट 2026-27 में सरकार ने खेल, ग्रीन एनर्जी, स्वास्थ्य और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में राहत दी है, जबकि टैक्स उल्लंघन और कुछ वित्तीय लेन-देन महंगे हुए हैं।
ये चीजें हुईं सस्ती
खेल-कूद का सामान (स्पोर्ट्स इक्विपमेंट)
युवाओं और खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स गियर ज्यादा किफायती होगा
स्वास्थ्य: दवाइयों में राहतकैंसर और डायबिटीज से जुड़ी 17 जरूरी दवाएं सस्ती
स्वास्थ्य खर्च में आम लोगों को सीधा फायदा
ग्रीन एनर्जी और ईंधन
बायोगैस और बायोगैस प्लांट से जुड़े उपकरण
सोलर पैनल, सोलर सेल और सोलर ग्लास
मिक्स्ड गैस
CNG
इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
EV और मोबाइल फोन की बैटरियां
लिथियम-आयन सेल
मोबाइल फोन और टैबलेट (मेक-इन-इंडिया को बढ़ावा)
माइक्रोवेव ओवन
कपड़े
लेदर आइटम और चमड़े से बने उत्पाद
सिंथेटिक फुटवियर
विमानों का ईंधन
विदेश यात्रा से जुड़ी कुछ लागत
अल्कोहलिक लिकर
स्क्रैप और कुछ मिनरल्स पर TCS 5% से घटकर 2%
ये चीजें हुईं महंगी
इनकम टैक्स में गलत जानकारी देने पर 100% पेनल्टी
चल संपत्ति का खुलासा न करने पर अब पेनल्टी
स्टॉक ऑप्शन और फ्यूचर्स ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 0.02% से बढ़कर 0.05%