दुबई में खेली जा रही महिला टी20 एशिया कप 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत हासिल किया है। टीम इंडिया ने थाइलैंड को एकतरफा मुकाबले में 94 रन से हरा दिया, जिसमें शैफाली वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने थाइलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, थाइलैंड के सामने 160 रन का लक्ष्य रख दिया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए, 36 गेंदों पर 64 रन बनाए जिस पारी में 8 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे। भारत को तेज शुरुआत मिली है और टीम एक नई मजबूत स्थिति में थी, लेकिन, मध्य क्रम के लड़खड़ाने से लगातार विकेट गिरते गए जिसके बावजूद भी भारतीय टीम ने 159 रन तक पहुंचाने में सफलता हासिल और थाइलैंड की ओर से लोमी ने तीन विकेट ले लिए।