झारखंड के देवघर की राजकीय श्रावणी मेला 2026 के पहले दिन श्रद्धालुओं को आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम भी देखने को मिला। शिवलोक परिसर में आयोजित भव्य ड्रोन शो ने देवघर के आसमान को रोशनी और डिजिटल आकृतियों से खूबसूरत बना दिया। शो में बाबा बैद्यनाथ की महिमा, शिवलिंग, त्रिशूल, डमरू, ओम और कावड़ यात्रा से जुड़ी आकर्षक आकृतियां ड्रोन के जरिए दिखाई गई जिससे श्रद्धालु भाव भी विभोर हो उठे।
इस आयोजित किए गए ड्रोन शो का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ आधुनिक तकनीक का नया एहसास करवाना था। रंग बिरंगी रोशनी और समन्वित के जरिए सैकड़ो ने देवघर के धार्मिक महत्व को डिजिटल रूप से प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों में इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया। मौजूद सभी लोगों ने शो की जमकर सराहना की।
देवघर की मंदिर परिसर के प्रशासन के अनुसार, इस तरह का आयोजन श्रावणी में लिखो बेहद आकर्षक बनाता है और आस्था, संस्कृति एवं तकनीक के इस अनूठे संगम ने मेले के पहले दिन को बेहद यादगार भी बना दिया है।