धनबाद में बीसीसीएल के कांटा घर में कोल कर्मियों पर हमला, इंचार्ज समेत दो गंभीर रूप से घायल

Anand Kumar
3 Min Read
अस्पताल में भर्ती घायल बीसीसीएल कर्मी।

Dhanbad : जिले के धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के विश्वकर्मा प्रोजेक्ट में शनिवार को बड़ा हंगामा हुआ। परियोजना में संचालित कांटा घर (वजन घर) के हाजिरी घर पर 40 से अधिक अज्ञात लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे से कोल कर्मियों की जमकर पिटाई की।

इस हमले में बीसीसीएल के ड्रिल हेल्पर देवेंद्र रावत और कांटा इंचार्ज दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद कांटा घर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 : पाकुड़ के डीईओ मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद घायल दोनों कोल कर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर फरार हो चुके थे।


घायल कर्मी का बयान: अचानक किया गया हमला

अस्पताल में इलाजरत घायल कर्मी देवेंद्र रावत ने बताया कि 40 से 50 की संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर अचानक पहुंचे और हमला कर दिया। हमलावर किसी अन्य विवाद को लेकर आए थे, लेकिन वे सीधे हाजिरी घर में घुस गए और वहां मौजूद कर्मियों को निशाना बनाया। खबर लिखे जाने तक हमले के पीछे की ठोस वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


कांटा और कोयला विवाद की आशंका

धनसार कोलियरी के फोरमैन इंचार्ज कुंवर सिंह ने बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ कर्मियों के साथ मारपीट की, बल्कि कांटा घर में तोड़फोड़ भी की। उनका कहना है कि हमला संभवतः कोयला या कांटा से जुड़े किसी विवाद को लेकर किया गया। कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।


Chaibasa : नक्सलियों को डीजीपी की आखिरी चेतावनी – सरेंडर करें या मुठभेड़ के लिए रहें तैयार

पुलिस जांच में जुटी, लिखित शिकायत का इंतजार

मामले पर धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन से घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत देने की बात कही गई है। फिलहाल शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *