झारखंड में दो बड़े सड़क हादसे : हजारीबाग में JAP-7 के सब इंस्पेक्टर की मौत, जमशेदपुर में NH-33 पर बच्ची की जान गई

Anand Kumar
3 Min Read
झारखंड

Hazariag/Jamshedpur : झारखंड में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो भीषण सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात लापरवाही की भयावह तस्वीर सामने रख दी। इन दुर्घटनाओं में एक ओर जहां पुलिस विभाग ने अपने एक अधिकारी को खो दिया, वहीं दूसरी ओर एक मासूम बच्ची की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

पदमा गेट के पास हादसा, सब इंस्पेक्टर की मौत

हजारीबाग जिले के पदमा गेट के पास हुए सड़क हादसे में जैप-7 (JAP-7) में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अनिल पासवान बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बुलेट बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

पलामू में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व पंसस और चाय दुकानदार घायल, आरोपी की पहचान

इस हादसे में सब इंस्पेक्टर अनिल पासवान के अलावा बुलेट पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को हजारीबाग के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अनिल पासवान ने दम तोड़ दिया। बुलेट सवार दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

NH-33 पर टुसु मेला से लौटते वक्त दुर्घटना, 6 साल की बच्ची की मौत

उधर, जमशेदपुर में एनएच-33 पर गुरुवार देर रात एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। टुसु मेला देखकर लौट रहे लोगों से भरा एक 407 वाहन दूसरे वाहन से टकरा गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धालभूमगढ़ में निर्माणाधीन पावर प्लांट में बड़ा हादसा, चिमनी से गिरे तीन मजदूर, दो की मौत

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *