निलंबित IAS विनय चौबे की जांच में नया मोड़, फ्लैट डील पर ज्योतिषी एनके बेरा से एसीबी ने की पूछताछ

Anand Kumar
3 Min Read

Ranchi : भ्रष्टाचार के कई मामलों में घिरे निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की जांच अब उनके ससुराल पक्ष तक पहुंच गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने हाल ही में शहर के चर्चित ज्योतिषी डॉ. नंद किशोर बेरा से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, बेरा को उनके घर से बुलाकर एसीबी दफ्तर लाया गया और घंटों सवाल-जवाब किए गए।

यह पूछताछ लालपुर के मुकुंद अपार्टमेंट में एक फ्लैट की खरीद-फरोख्त से जुड़ी है। जांच में पता चला कि चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी ने 2017 में यह फ्लैट खरीदा था। फ्लैट नंबर 1A की कीमत उस वक्त 43 लाख रुपये बताई गई।

संदिग्ध लेनदेन पर चुप्पी, शराब घोटाले में विनय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दो समन पर हाजिर नहीं हुआ बेटा, अब तीसरे की तैयारी

दस्तावेजों की पड़ताल से खुलासा हुआ कि फ्लैट मूल रूप से डॉ. एनके बेरा के नाम पर था। 2012 में बेरा ने सरदार सुरेंद्र सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी थी, जिसके बाद सुरेंद्र सिंह ने इसे प्रियंका त्रिवेदी को बेच दिया। एसीबी को शक है कि चौबे से जुड़े लोगों के हर बड़े वित्तीय लेन-देन में कुछ न कुछ गड़बड़ हो सकती है। इसी शक के चलते बेरा से फ्लैट बिक्री के लेन-देन, पेमेंट के स्रोत आदि पर सवाल किए गए।

गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई : पलामू पुलिस ने प्रिंस खान के गुर्गे शाहरुख को हथियार सहित दबोचा, कुवैत कनेक्शन का खुलासा

चौबे पहले से ही शराब घोटाले, भूमि घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में जेल में हैं। एसीबी की टीम उनके परिवार और करीबियों की संपत्तियों की छानबीन कर रही है। ससुराल पक्ष के लोग भी अब जांच के दायरे में आ गए हैं। प्रियंका त्रिवेदी का नाम पहले भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी के तौर पर सामने आ चुका है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और फ्लैट डील से जुड़े और भी लोगों से पूछताछ हो सकती है। फिलहाल बेरा से मिली जानकारी का विश्लेषण किया जा रहा है। अगर कोई संदिग्ध लेन-देन पाया गया तो कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

Share This Article
Follow:
वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने एम.ए. (इतिहास), बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और एमबीए (मार्केटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। 1996 में 'प्रभात खबर', रांची से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार करियर की शुरुआत करके 'हिन्दुस्तान' और 'अमर उजाला' जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके आनंद कुमार हिन्दुस्तान, जमशेदपुर के स्थानीय संपादक भी रहे हैं। इसके अलावा The Photon News अखबार सहित Lagatar.in तथा Newswing.com जैसे डिजिटल माध्यमों में संपादक पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा आनंद कुमार कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन/जनसंपर्क, प्रबंधन, सरकार/प्रशासन और मीडिया शिक्षण का भी गहन अनुभव रखते हैं। उन्होंने सरयू राय - एक नाम कई आयाम' नामक पुस्तक का संपादन भी किया है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *