Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने झारखंड पुलिस के बेड़े में 1,485 आधुनिक वाहनों को शामिल किया और 12 नये थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
25 वर्षों का सबसे बड़ा पुलिस बेड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में आधुनिक वाहन पुलिस को सौंपे गए हैं। प्रथम चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन विभिन्न जिलों को आवंटित किए गए हैं। इससे पुलिस की ‘रिस्पॉन्स टाइम’ (घटनास्थल पर पहुंचने का समय) में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें – JPSC सिविल सेवा परीक्षा-2025 : 142 नियमित पदों पर नियुक्ति, 8 मार्च 2026 को प्रारंभिक परीक्षा संभावित
“सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है। जब समाज जागरूक होता है, तो अपराध की गुंजाइश खत्म हो जाती है। ये नए वाहन पुलिस की ‘रिस्पॉन्स टाइम’ को कम करेंगे और अपराधियों में खौफ पैदा करेंगे।”
— हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री
धुर्वा अपहरण कांड का जिक्र और पुलिस की सराहना
संबोधन के दौरान सीएम ने धुर्वा अपहरण कांड का उदाहरण देते हुए पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कैसे पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश कर नाबालिगों को सकुशल बरामद किया।

मुख्य आकर्षण:
- 1,485 आधुनिक वाहन: गश्ती और त्वरित कार्रवाई के लिए।
- 12 नए थाने: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस थानों की नींव।
- नियुक्ति पत्र: नवनियुक्त अभ्यर्थियों को पुलिस सेवा के लिए ज्वाइनिंग लेटर।
- सशक्त जनता: सीएम ने नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
यह भी पढ़ें – Jharkhand में 8 IPS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार देने का आदेश रद्द, गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर नाराजगी जतायी
झारखंड सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को डिजिटल और फिजिकल तौर पर मजबूत करने के लिए भारी निवेश किया है। नए वाहनों में आधुनिक तकनीक और संचार के साधन मौजूद हैं, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अपराधियों पर नकेल कसने में सहायक होंगे।